नवाबगंज: मजदूर दिवस पर बाराबंकी में नशा मुक्ति संदेश, ब्रह्माकुमारीज़ ने श्रमिकों को जागरूक करने के लिए लगाई प्रदर्शनी
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बाराबंकी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने एक सामाजिक पहल की। दिव्य शक्ति भवन, बाराबंकी के तत्वावधान में "नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत एक व्यसन मुक्ति चित्र प्रदर्शनी का आयोजन शुक्रवार करीब 11 बजे किया गया। इसका उद्देश्य श्रमिकों को नशे के प्रति जागरूक करना था।