कानपुर: कोहना थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार मॉर्निंग वॉकर को रौंदा, 30 मीटर तक स्कूटी को घसीटा
कोहना थानाक्षेत्र में गुरुवार को 7 बजे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार मॉर्निंग वॉकर को रौंद दिया। एक्सीडेंट के बाद डंपर करीब 30 मीटर तक स्कूटी सवार को घसीटता ले गया। हादसे में मॉर्निंग वॉकर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आक्रोशित इलाकाई लोगों डंपर पर पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।