शाहजहांपुर: महिला ने अपने चाचा पर फर्जी बैनामा कर कब्जा करने का लगाया आरोप, पीड़ित ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
शाहजहांपुर। तिलहर तहसील क्षेत्र के ग्राम बाकर थाना निगोही निवासी महिला ने अपने चाचा पर पुश्तैनी जमीन और मकान पर फर्जी बैनामा कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़िता कृष्णा देवी ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। महिला का कहना है। कि उनके पिता की संपत्ति और एक मकान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने नाम करा लिया गया।