सांगानेर: जयपुर में 17 साल की लड़की का अपहरण कर परिचित ने 10 दिनों तक उत्तर प्रदेश में बंधक रखा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर में 17 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। धोखे से मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी परिचित उसको उठा ले गया। धमकी देकर उत्तर प्रदेश में 10 दिन तक बंधक बनाकर रखा। जयपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल ढूंढ निकाला। आरोपी परिचित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 17 साल की लड़की करीब 10 दिन पहले लापता हो गई थी।