बिसौली: सिसरका गांव में एक व्यक्ति के घर में घुसकर कुछ लोगों ने की मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सिसरका निवासी नरेंद्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 14 जनवरी 2026 को गांव के ही कुछ लोगों से गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी।