कोल: भाजपा के क्वार्सी मंडल की नई इकाई का हुआ गठन, 19 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
Koil, Aligarh | Mar 19, 2024 भाजपा के क्वार्सी मंडल की नई इकाई का आज गठन किया गया है। नई इकाई के गठन में आज लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रहे 19 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नई इकाई के कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं और योगी मोदी के मिशन को आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।