कोल: वार्ष्णेय महाविद्यालय में बाहरी युवकों ने समुदाय विशेष के छात्र की विद्यालय परिसर में घुसकर की मारपीट
Koil, Aligarh | Mar 19, 2024 थाना गांधी पार्क के वार्ष्णेय महाविद्यालय में मंगलवार को बाहरी युवकों द्वारा विद्यालय परिसर में घुसकर समुदाय विशेष के छात्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवकों ने विद्यालय परिसर में घुसकर पहले तो छात्र के साथ मारपीट की और फिर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद विद्यालय के प्रॉक्टर ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई की बात कही है।