बीकानेर: बीकानेर में डूबने से मौतों का सिलसिला जारी, बच्छासर में पिता-पुत्री की हुई दर्दनाक मौत
बीकानेर जिले में पानी में डूबने से लगातार हो रही मौतों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूगल में नानी-दोहिते और बज्जू क्षेत्र में रिश्ते में भाई-बहन की डूबने से मौत के बाद अब नाल थाना क्षेत्र के बच्छासर गांव में पिता और पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कपूरीसर निवासी गोरखाराम मेघवाल अपनी ससुराल बच्छासर में खेती का कार्य करते