मखदुमपुर: तेहटा स्टेशन पर घायल अवस्था में मिली अज्ञात वृद्ध महिला, सदर अस्पताल में भर्ती
तेहटा रेलवे स्टेशन पर घायल अवस्था में मिली एक अज्ञात वृद्ध महिला को रेलवे पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। रेलवे पुलिस पहचान कराने और मामले की जांच में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे भी जुटी हुई है।