महोबा: रामनगर की रहने वाली 38 वर्षीय सहायक अध्यापिका सुशीला की हुई मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | May 24, 2026 महोबा शहर के रामनगर मोहल्ले में उस वक्त कोहराम मच गया, जब सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय सुशीला की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया कि अस्पताल में सही समय पर इलाज न मिलने के कारण सुशीला ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव का पीएम कराया है।