रघुराजनगर नगरी: बगदरा घाटी में दुर्घटना के बाद फिल्मी अंदाज में चैन छीनकर भागे कार सवार, डॉयल 112 को चकमा देकर यूपी की ओर फरार
एक्सीडेंट के बाद फिल्मी स्टाइल में चैन छीन कर भागे कार सवार,डॉयल 112 को चकमा दे कर यूपी की तरफ भाग गए बदमाश।जिले के चित्रकूट क्षेत्र की बगदरा घाटी में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पहले पीछा कर वाहन को टक्कर मारकर रोकने की कोशिश की और फिर मौका पाकर सोने की चेन झपट कर फरार हो गए।