सूरजपुर: जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम ने जुड़वानी में किया निरीक्षण, जल संरक्षण का लिया संकल्प
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन की केंद्रीय टीम के सदस्य जगजीत सोढ़ी ने विकासखंड सूरजपुर के ग्राम जुड़वानी पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। विशेष ग्राम सभा में सरपंच, उपसरपंच, ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जल परीक्षण, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, संचालन-संधारण तथा जल कर वसूली की समीक्षा की गई।