मेहनगर: गोड़हरा में विद्युत करंट की चपेट में आने से दो बकरियों की हुई मौत, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से की मांग
आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा गांव निवासी बबलू पुत्र भोबल की दो बकरियों की विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार को हुई जब वह अपने पशुओं को चराने के लिए क्षेत्र में गए थे । ग्रामीणों के अनुसार करीब दो वर्ष पहले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक विद्युत लाइन का तार काट दिया गया था। जिसके बाद उसका एक हिस्सा जमीन से कुछ फीट ऊपर लटका हुआ रह गया ।