भरथना: बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, चोरी का माल बरामद
बकेवर थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर सागर उर्फ शिवम पुत्र रामशंकर उर्फ पप्पू निवासी गिहार नगर कॉलोनी थाना भरथना तथा मोनू पुत्र महेश निवासी गिहार नगर कॉलोनी थाना भरथना के पैरों में गोली लगी। जबकि उनके दो साथी रोहित पुत्र महेश व अभिषेक पुत्र कन्जू निवासी हैं।