सिमरी: वीरपुर के बधार में आग लगने से तीन किसानों की गेहूं की फसल जली, दमकल ने आग पर काबू पाया
Simri, Buxar | Apr 22, 2026 वीरपुर गांव स्थित बधार में बुधवार की सुबह 9 बजे अचानक गेहूं के खेतों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। तेज गर्मी और सूखे मौसम के बीच लगी इस आग ने देखते ही देखते कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों से उठती लपटों और धुएं को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।