सहारनपुर: सहारनपुर जिला पंचायत परिसर में ग्रामीण विकास की 24 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास, लागत लगभग ₹6 करोड़
जिला पंचायत सहारनपुर के परिसर में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत विकास कार्यों के लगभग 24 से अधिक (अनुमानित लागत लगभग ₹6 करोड़) निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मांगेराम चौधरी अध्यक्ष जिला पंचायत, सहारनपुर और जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत राणा द्वारा संयुक्त रूप से शिलान्यास किये गए।