ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रविवार शाम करीब 6:00 बजे पटना जंक्शन के आस पास के इलाकों का कमिश्नर, पटना SSP और ट्रैफिक SP ने निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि पटना जंक्शन की परिधि में वाहनों का दबाव काफी अधिक है। पार्किंग भी व्यवस्थित नहीं है। ऑटो ई रिक्शा का भी संचालन जैसे तैसे हो रहा है। इसके बाद अब बड़ा बदलाव किया गया है।