चंदौसी: एशियाई खेलों के फाइनल में पाकिस्तान पर टीम इंडिया की 19 रन से जीत, चंदौसी में व्यापारियों ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
चंदौसी में एशियाई खेल 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर चंदौसी के कैथल गेट पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई ने शनिवार शाम 4:00 के करीब मिठाई बांटकर खुशी मनाई। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ‘अन्नू’ के नेतृत्व में युवा व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई