मदनपुर: प्रखंड मुख्यालय में बाल विवाह और बाल श्रम के खिलाफ दीप ज्योति संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में मंगलवार को दोपहर बाल विवाह और बाल श्रम जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से दीप ज्योति कल्याण संस्थान द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर "बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त मदनपुर" बनाने का संक