चैनपुर: गरदा गांव में बच्चा चोर की अफवाह, ग्रामीणों ने विक्षिप्त युवती को घेरा, पुलिस ने किया रेस्क्यू
चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में शनिवार को बच्चा चोर का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एक विक्षिप्त युवती को पकड़ा एवं पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी श्री राम शर्मा ने शाम 5 बजे बताया कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ के क्रम में कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रही है। आशंका है कि यह बिहार के कैमूर की रहने वाली है।