रसूलाबाद: अटिया रायपुर में छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने की आत्महत्या, मामला दर्ज, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
रसूलाबाद क्षेत्र के अटियारायपुर में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से गलत हरकत किए जाने के बाद उसके आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।आपको बता दें कि अनुसार मृतका के पिता अरविंद ने 13 अप्रैल को कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री गांव की चक्की पर राई पिराने गई थी।