सिमडेगा: सिमडेगा कुरडेग मार्ग कोचेडेगा लुकीबहार के पास आंधी तूफान की वजह से सड़क पर गिरा पेड़
सिमडेगा कुरडेग मार्ग कोचेडेगा लुकीबहार के पास आंधी तूफान की वजह से शुक्रवार की शाम 4:00 बजे विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया जिससे कि यातायात पूरी तरह से प्रभावित हो गई। मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया को हुई जिसके बाद अंचल अधिकारी भी पहुंचे और वुड कटर मशीन के माध्यम से पेड़ को काटकर यातायात सुचारू रूप से शुरू किया।