बेंगाबाद: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष का हंगामा, ससुराल पक्ष पर आरोप, पुलिस जांच जारी
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुरचुट्टा निवासी पिंकी देवी की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। शुक्रवार को 3 बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि संजय भदानी की पत्नी पिंकी देवी की तबियत शुक्रवार सुबह अचानक खराब होने पर इसे बेंगाबाद सीएचसी ले जाया गया।जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई।