अकबरपुर: समर वेकेशन से पूर्व राजकीय मध्य विद्यालय कोइरी बीघा में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन
समर वेकेशन से पूर्व शनिवार को 11:00 बजे अकबरपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, कोइरी बीघा में निदेशक, प्राथमिक शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देशानुसार प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार नलिन की अध्यक्षता में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक कल्याण तथा शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की भूमिका को सशक्त