तारानगर: तारानगर में सूदखोरों की प्रताड़ना से युवक ने आत्महत्या की, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
अवैध सूदखोरी से प्रेशान 19 वर्षीय युवक की आत्महत्या के मामले में तारानगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुसाइड नोट में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। बताया कि 20 जून 2026 को दिनेश कुमार निवासी वार्ड 29, तारानगर ने रिपोर्ट दी थी कि उनका बेटा गणेश 19 साल, 19 जून की शाम एमजेडी कॉलेज के पास से निकला था और 20 जून सुंबह खेत मे शव मिला था।