सहारनपुर: गागलहेड़ी के चोरा खुर्द फायरिंग कांड में पीड़ित परिवार ने थाने पर किया हंगामा, कोतवाल से हुई नोकझोंक
सहारनपुर के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के चौरा खुर्द गांव में हुए हमले और फायरिंग के मामले में पीड़ित परिवार ने रविवार को थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।भारतीय कश्यप एकता क्रांति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप के नेतृत्व में परिजन थाने पहुंचे।