धमतरी: सबसे ज्यादा राजस्व शासन को शराब दुकानों से मिलता है, लेकिन कर्मचारियों को करीब 3 माह से नहीं मिला वेतन
बता दे की राज्य शासन को हर माह करोड रुपए की आमदनी शराब दुकानों से हो रही है। इसके बाद भी कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़ गए हैं। वही धमतरी जिले में 27 शराब दुकान संचालित है जहां पर 100 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें करीब 3 माह का वेतन नहीं मिला है। जिससे उन्हें गुजर बसर करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।