झालरापाटन: झालावाड़ खंडिया में 'मां नेत्र वाउचर योजना' शिविर आयोजित, 207 लोगों की जांच, 75 को मिले मुफ्त चश्मे
खंडिया के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 'मां नेत्र वाउचर योजना' के तहत एक विशाल नेत्र जांच एवं निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और शहरवासियों ने नेत्र जांच सेवाओं का लाभ उठाया।