बरेली: बिथरी चैनपुर के भीटा नाथ मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन, आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र स्थित भीटा नाथ मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों को संगठित कर सामाजिक व सांस्कृतिक एकता मजबूत करने पर जोर दिया।