कैसरगंज: जरवल रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जमीन पर बुलडोजर चला कर कब्जा करा देने के मामले में एसपी ने एसआईटी टीम गठित
हरचंदा स्थित विवादित जमीन पर चल रहे कोर्ट केस के बावजूद भी पुलिस द्वारा बिना किसी आदेश के बुलडोजर कार्यवाही कर जमीन भूमिया के हवाले करने के मामले मे पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर से प्रकरण की जांच करने के बाद थाना प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं अब इस मामले में एसपी ने जाँच के लिए एसआईटी टीम गठित की है।