कैसरगंज: टेडवा उजार के समीप 4 पहिया वाहन की टक्कर से व्यक्ति की हुई मौत; बेटी के लिए रिश्ता देखकर वापस लौट रहा था मृतक, जांच शुरू
टेडवा उजार के समीप तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन ने रोड पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, मृतक बेटी के लिए रिश्ता देखकर वापस लौट रहा था।