कैसरगंज: फखरपुर इलाके में पत्नी की शिकायत पर 21 दिन बाद कब्र से खोदकर निकाला गया पति का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर ग्राम पंचायत के बसंतापुर गांव निवासी एक युवक की 12 जनवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को कब्र से शव खुदवाकर बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।