Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

नगर निगम की अपील समिति के सदस्य का निर्वाचन सम्पन्न कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने कराया निर्वाचन श्रीमती ममता अजय तिवारी अपील समिति की सदस्य निर्वाचित #gwalior ग्वालियर 10 जुलाई 2026/ नगर निगम ग्वालियर की अपील समिति के एक सदस्य (अनारक्षित) के निर्वाचन की प्रक्रिया शुक्रवार 10 जुलाई को कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा नगर पालिक अधिनियम 1956 की धारा 403 की उप धारा 4 के अंतर्गत सम्पन्न कराई। जलविहार फूलबाग स्थित नगर निगम परिषद के सभागार में आयोजित हुए पार्षदों के विशेष सम्मेलन में निर्वाचन की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने नगर निगम के वार्ड-42 की पार्षद श्रीमती ममता तिवारी को निर्वाचित घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने 10 जुलाई को अपरान्ह 2:30 बजे सदन में मौजूद सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके बाद मास्टर ट्रेनर श्री नीरज झा ने पीपीटी के जरिए पूरी प्रक्रिया समझाई। निर्धारित समय तक नगर निगम के वार्ड-42 की पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी की ओर से दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनके अलावा किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। संवीक्षा ( जाँच ) में श्रीमती ममता अजय तिवारी के नामांकन सही पाए गए। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय निकलने के बाद कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पार्षद श्रीमती ममता अजय तिवारी को अपील समिति का सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त नगर निगम श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में अपर कलेक्टर श्री सी बी प्रसाद, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल बनवारिया, एसडीएम झांसी रोड श्री अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर श्री नरेन्द्र बाबू यादव व एसडीएम मुरार श्री नरेश गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निर्वहन किया।

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 10, 2026

MORE NEWS

🚨 जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक उर्फ टिम्मी गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की गई।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

📍 ग्वालियर, मध्य प्रदेश

The Xpose Express
हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।

📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm
▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress
📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress

#Gwalior #GwaliorNews #ThatiPur #PoliceAction #CrimeNews MPNews BreakingNews GwaliorPolice ViralNews MadhyaPradesh LawAndOrder TheXposeExpress LatestNews CrimeUpdate Police GwaliorCity NewsUpdate HindiNews Juloos Breaking

🚨 जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस ग्वालियर के थाटीपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक उर्फ टिम्मी गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का इलाके में जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 📍 ग्वालियर, मध्य प्रदेश The Xpose Express हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। 📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress?igsh=cGRlNWl1ZG1taWlm ▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress 📘 Facebook: https://facebook.com/thexposeexpress #Gwalior #GwaliorNews #ThatiPur #PoliceAction #CrimeNews MPNews BreakingNews GwaliorPolice ViralNews MadhyaPradesh LawAndOrder TheXposeExpress LatestNews CrimeUpdate Police GwaliorCity NewsUpdate HindiNews Juloos Breaking

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 13, 2026

नामांकन सभा के दौरान भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री
नरोत्तम मिश्रा, आँखों में आँसू भर कहा कि दतिया के एक एक दरवाजे पर मत्था टेककर, आशुतोष तिवारी जी के लिए वोट मांगूंगा! .......... 

#Datia #NarottamMishra #AshutoshTiwari #BJP #DatiabyElection #ChambalTV

नामांकन सभा के दौरान भावुक हुए पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, आँखों में आँसू भर कहा कि दतिया के एक एक दरवाजे पर मत्था टेककर, आशुतोष तिवारी जी के लिए वोट मांगूंगा! .......... #Datia #NarottamMishra #AshutoshTiwari #BJP #DatiabyElection #ChambalTV

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 13, 2026

कराहल में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, आदिवासी परिवारों को बंधक बनाकर लूट #Karahal #Sheopur #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh

कराहल में हथियारबंद बदमाशों का आतंक, आदिवासी परिवारों को बंधक बनाकर लूट #Karahal #Sheopur #CrimeNews #BreakingNews #MadhyaPradesh

Gwalior Gird, Gwalior | Jul 13, 2026