जमुनहा: भिनगा: हरिहरपुर महराजनगर गांव के पास के पास साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार तीन लोग हुए
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर महराज नगर गांव के पास गुरवार को मुनव्वर गाँव निवासी राम गोपाल व उनकी पत्नी सुनीता व 8 वर्षीय बेटा संजय किसी कार्य के लिए बाइक से नासिरगंज बाजार जा रहे थे। तभी हरिहरपुर महराजनगर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पास के लोगों ने 108सेCHC मल्हीपुर मे भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।