बेल्थरा रोड: उभांव पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
एससीएसटी एक्ट के वांछित अभियुक्त को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, बलिया: उभांव थाना पुलिस ने मंगलवार को एससी/एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। यह कार्रवाई बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।