मंझनपुर: नामांकन के दौरान निर्दल प्रत्याशी छेद्दु से बदसुलूकी व धक्का मारकर भागने मामले मे सीओ की बर्खास्तगी की कौशाम्बी मे मांग
कौशांबी में मंझनपुर कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार को धक्का मार कर भागने और अपशब्द कहे जाने के मामले में तूल पकड़ लिया है।शुक्रवार को संत रविदास पीठ ने सामाजिक अपमान का हवाला देकर सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी को बर्खास्त किए जाने की मांग उठाई है।संगठन के पदाधिकारियों ने निर्वाचन आयोग सहित आला अफसरो को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।