मंझनपुर: रजपालपुर व हरदासपुर के बीच मे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के रजपालपुर व हरदासपुर के बीच में एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर बाइक समेत पलट गया है। इस दौरान बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार एडमिशन कराने गया हुआ था तभी हादसा हुआ है। घायल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।