मंझनपुर: लोहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लोहरा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से गिरकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक पार्शल बांटने के लिए निकला हुआ था। तभी यह हादसा हुआ है। वहीं घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।