जिलाधिकारी श्री नवीन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार अपराह्न 3 बजे जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।जनता दरबार में लगभग 55 नागरिकों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।