शुजालपुर: गणेश चतुर्थी पर सजे पंडाल, पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं की बढ़ी मांग
सोमवार को गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। घरों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। शुजालपुर मंडी और सिटी क्षेत्र में 50 से अधिक सार्वजनिक पंडालों में गणेश स्थापना की जा रही है। आकर्षक साज-सज्जा के साथ पंडालों को अंत