रावटी: देवनारायण पेट्रोल पंप के पास गांव रानीसिंग में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने दो लोगों को टक्कर मारकर किया घायल, केस दर्ज
Rawti, Ratlam | Apr 21, 2024 रावटी थाना अंतर्गत जितेंद्र नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि देवनारायण पेट्रोल पंप के पास गांव रानीसिंग में मोटरसाइकिल चालक ने अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति और लापरवाही पूर्वक चलाकर दो लोगों को टक्कर मार दी जिससे उन दोनों को चोट आई है। पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।