पुष्पराजगढ़: ग्राम पंचायत बेनीबारी में महिलाओं को दी गई सेफ क्लिक की जानकारी
सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत रविवार 4:00 ग्राम पंचायत भवन बेनीबारी में साइबर चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के बारे जानकारी दी गई। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरकड़े ने कार्यक्रम में फर्जी लोन दिलाने के झांसे, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक एवं ओटीपी तथा ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी महिलाओं को दी।