मंझनपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ने लख़नऊ में मुख्यमंत्री से की मुलाकात, जनपद के विकास की स्थिति को मुख्यमंत्री से बताया
मुख्यमंत्री ने जनपद कौशांबी की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल पूंछा। उनके मुताबिक जनपद का स्वास्थ्य महकमा पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में है। जिस पर जिप अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की कारगुजारियो को सिलसिलेवार बताया। जनपद में जिला पंचायत से कराए जा रहे विकास कार्य के बाबत सरकार से अधिक धन आवंटित करने का अनुरोध किया है।