मंझनपुर: मंझनपुर में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला संयोजक के नेतृत्व में मंझनपुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों में पंजिकाओं का डिजिटाइजेशन/ऑनलाइन उपस्थिति आदेश मुख्य समस्याओं के समाधान उपरांत ही लागू किए जाने की मांग की गई है।