मंझनपुर: मुखबिर की सूचना मिलने पर तैयबपुर मंगौरा से वांछित अभियुक्त को करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के करारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुरामुफ्ती थाना के मंदरी के रहने वाले विजय पुत्र विरजू लाल को तैयबपुर मंगौरा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अभियुक्त का चालान पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।