मंझनपुर: कोइली का पूरा में बारिश के कारण गिरा एक घर, घर के लोग हुवे बेघर
बारिश होने के कारण जहां आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं बारिश के वजह से कई कच्चे मकान गिर रहे है।इसी क्रम मे सदर तहसील क्षेत्र के पूरबसरांवा गांव का मजरा कोइली का पूरा निवासी गेदुआ पुत्र अयोध्या का घर गिरकर मलवे में तब्दील हो गया,जिसके कारण पूरा परिवार बेघर हो गया हालांकि घर लोग सुरक्षित हैं।घटना की जानकारी मंझनपुर तहसील प्रशासन को दी गई है।