मंझनपुर: मंझनपुर में जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा, सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, मंडी, खनन, वन विभाग, नगर निकाय तथा स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं।