सहारनपुर: बरसात से पहले एक्शन में आशु मलिक, कई गांवों की समस्याएं लेकर नगर निगम पहुंचे देहात विधायक
सहारनपुर देहात से समाजवादी पार्टी के विधायक आशु मलिक गुरुवार दोपहर 2:00 बजे अचानक नगर निगम पहुंचे, नगर आयुक्त शीपू गिरी से मुलाकात कर नगर निगम क्षेत्र में शामिल 32 गांवों व आउटर कॉलोनियों की समस्याओं को उठाया। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष, कई पार्षद और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।देहात विधायक आशु मलिक ने कहा कि यह कोई अचानक की गई मुलाकात नहीं है।