सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मेरठ-शामली हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 640 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।