मौदहा: मौदहा में मनोनीत सभासदों ने शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार, ईओ पर भेदभाव का लगाया आरोप
नगर पालिका में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। नगर पालिका परिषद मौदहा में शासन द्वारा प्रमोद वर्मा, राकेश सोहाने, ब्रजेश कुमार, अभय सिंह व संतोष कुमार गुप्ता को सभासद मनोनीत किया गया है। जिनका शपथ ग्रहण सोमवार को